Monday, November 2, 2026
Home International फ्लोरिडा में रिहायशी इलाके में विमान क्रैश, 9 लोगों की मौ-त

फ्लोरिडा में रिहायशी इलाके में विमान क्रैश, 9 लोगों की मौ-त

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका में फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा था। डफी ने बताया कि संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) दुर्घटना के कारणों की जांच में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) की मदद के लिए एक टीम भेज रहा है। नौ लोगों को ले जा रहा ‘लियरजेट 60’ रविवार को दक्षिण फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में तेजी से नीचे गिरा। विमान में भीषण आग लग गई और वह आग के गोले में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि यह दुर्घटनास्थल के पास मौजूद मकानों से नहीं टकराया और एक व्यस्त सड़क के पास जा गिरा जिससे सड़क पर एक विशाल गड्ढा बन गया। संघीय विमानन प्रशासन के अनुसार यह विमान टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ था और बहामास जा रहा था।

Advertisements

अधिकारियों ने अब तक यह नहीं बताया है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ या उसमें कौन-कौन सवार था। ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने कहा कि यह एक निजी विमान था। उन्होंने तत्काल उड़ान में सवार लोगों के बारे में जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, ”यह निश्चित रूप से एक बड़ी त्रासदी है।” उन्होंने बताया कि इस विमान का पंजीकरण नंबर एन722बीडी था। कारों के अंदर बैठे लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में विमान के आसमान से तेजी से नीचे गिरने और सड़क के पास टकराने के बाद विस्फोट होने का भयावह दृश्य रिकॉर्ड हुआ। विमान जब नीचे गिरा तो उसमें विस्फोट हो गया। जहां विमान गिरा था, वहां बने गड्ढे के किनारों पर आग की लपटें उठ रही थीं। दमकलकर्मी और अन्य आपातकालीन कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पास में काम करने वाली एक महिला ने बताया कि हादसे के बाद इलाके में करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। फिलहाल कार्यवाही जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here