Monday, October 26, 2026
Home Crime FBI द्वारा वांटेड घोषित किया गया हरमनवीर सिंह कैलिफोर्निया से गिरफ्तार

FBI द्वारा वांटेड घोषित किया गया हरमनवीर सिंह कैलिफोर्निया से गिरफ्तार

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) की ओर से वांटेड घोषित किए गए हरमनवीर सिंह को कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने स्टॉकटन से गिरफ्तार कर लिया। उस पर कथित तौर पर रविंदर ढंडा ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप के साथ मिलकर अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के बीच कोकीन और मेथएमफेटामीन की सीमा पार तस्करी की साजिश में शामिल होने के आरोप हैं। एफबीआई के अनुसार, हरमनवीर सिंह पहले से वांटेड था। जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन से जुड़ा हुआ था, जो तीन देशों में सक्रिय ड्रग तस्करी नेटवर्क के लिए काम करता था। बुधवार सुबह कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने स्टॉकटन में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। हरमनवीर सिंह पर इसी नेटवर्क के साथ मिलकर तस्करी की साजिश रचने का आरोप है। अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

Advertisements

पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका और कनाडा की जांच एजेंसियों ने सीमा पार सक्रिय संगठित अपराध और ड्रग तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए कई संयुक्त अभियान चलाए हैं। इन अभियानों में ऐसे गिरोहों को निशाना बनाया गया है, जिन पर मादक पदार्थों की तस्करी, हवाला, धन शोधन और हिंसक आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। एफबीआई ने हाल के वर्षों में भारत और कनाडा से जुड़े कई वांटेड आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज की है। एजेंसी ने कई मामलों में रेड कॉर्नर नोटिस, गिरफ्तारी वारंट और इनाम घोषित कर आरोपितों की तलाश की। जांच एजेंसियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क पर लगातार हो रही कार्रवाई का उद्देश्य सीमा पार संचालित संगठित अपराध गिरोहों की आर्थिक और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here