Monday, October 26, 2026
Home Crime अनंतनाग में आतंकवाद के खिलाफ एक्शन, लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों के घर...

अनंतनाग में आतंकवाद के खिलाफ एक्शन, लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों के घर ध्वस्त

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी की मौत के कुछ घंटे बाद प्रशासन ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के मकान को तबाह कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय आतंकवादी आदिल ठोकर और हारून रशीद गनई के मकान बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात ध्वस्त कर दिए गए।

Advertisements

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बुधवार दोपहर अनंतनाग के लाल चौक में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की एक आतंकवादी द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ ही घंटे बाद की गई। कश्मीर में इससे पहले भी सक्रिय आतंकवादियों के मकान ढहाए गए हैं, लेकिन हिंसा की घटनाओं में कमी आने के कारण पिछले लगभग एक वर्ष से ऐसी कार्रवाई बंद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here