दीप नगर: पति ने किया पत्नी का कत्ल, बचाव में आई बेटी को किया घायल

sond-murdered-father-village-chela-mehtiana-hoshiarpur

जालंधर कैंट (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर कैंट में पड़ते मोहल्ला दीप नगर में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक के चलते अपनी पत्नी का चाकू मार कर बेरहमी से कत्ल कर दिया तथा उसे बचने आई बेटी को बुरी तरह से घायल कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पत्नी की हत्या करने और बेटी को घायल करने के बाद आरोपी संजय खुद थाने पहुंच गया और उसने गुनाह कबूलते हुए खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisements

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि संजय को अपनी पत्नी स्मृति पर अवैध संबंधों का शक था तथा शुक्रवार को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और उसने चाकू से वार करके अपनी पत्नी का कत्ल कर डाला। इस दौरान उसकी बेटी अमीषा अपनी मां को बचाने के लिए बीच में आई, मगर संजय ने उसे भी घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह पुलिस के पास पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here