Friday, October 30, 2026
Home Himachal चंद सिक्कों की खनक में डुबो दिया भ्रष्ट नेताओं ने प्रदेश का...

चंद सिक्कों की खनक में डुबो दिया भ्रष्ट नेताओं ने प्रदेश का नाम: पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे हमीरपुर कांग्रेस के जन जागरण अभियान के तहत  डॉक्टर वर्मा ने ग्राम पंचायत स्वाहल के मझोट गांव का दौरा किया और वहां लोगों से रूबरू हुए। इस मौके पर डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के अंदर चहुंमुखी विकास किया है और अपनी दी हुई 10 में से 5 गारंटीयों को रिकॉर्ड समय में  पूरा किया है ।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने बड़ी ही इमानदारी से हिमाचल प्रदेश की 90% ग्रामीण परिवेश में रह रही जनता के हक में फैसले लिए और आज गांव के लोग उनसे बेपनाह प्यार कर रहे हैं।  कुछ लोगों ने वीर भूमि हमीरपुर के इस योद्धा के तख्ता पलट की असफल साजिश चंद सिक्कों की खनक के लिए रची  और इस साजिश ने इन धोखेबाज नेताओं को जनता के सामने बेनकाब कर दिया है 

डॉ पुष्पेन्द्र  वर्मा ने लोगों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि के बारे में विस्तार से बताया और कैसे फॉर्म भरे जाने हैं ,किन लोगों ने आवेदन करना है ,इसके बारे में चर्चा की साथ ही में उन्होंने भाजपा के नेताओं के दो मुंहे चेहरे के बारे में बताया  कि कैसे भाजपा के नेता  प्रतिपक्ष नेता जय राम के नेतृत्व में जा -जा कर महिलाओं के इस सम्मान निधि को रोकने का प्रयास कर रहे थे । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here