Wednesday, October 14, 2026
Home Himachal अंकुश और अभिषेक ने समीरपुर पहुंच धूमल से लिया आशीर्वाद

अंकुश और अभिषेक ने समीरपुर पहुंच धूमल से लिया आशीर्वाद

 हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा और सोशल मीडिया जिला संयोजक अभिषेक दत्त समीरपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लिया। अंकुश दत्त शर्मा कई वर्षों से भाजपा के मीडिया प्रभारी हैं और लगातार मीडिया से संपर्क में रहकर  भाजपा की नीतियों को घर घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Advertisements

अंकुश दत्त की पार्टी के प्रति आस्था और निष्ठा को देखते हुए पूर्व सीएम धूमल तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कई बार अंकुश दत्त शर्मा की पीठ थपथपा चुके हैं। वहीं अंकुश के छोटे भाई अभिषेक भी सोशल मीडिया पर भाजपा, धूमल और अनुराग के संदेशों को आकर्षक ढंग से पहुंचाने में कार्यरत हैं। अभिषेक दत्त शर्मा ने प्रो धूमल का कुशलक्षेम पूछने के बाद आशीर्वाद भी लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here