Wednesday, October 14, 2026
Home Himachal भूमिराज चौहान बने शिव मंदिर बारीं

भूमिराज चौहान बने शिव मंदिर बारीं

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। शिव मंदिर बारीं कमेटी के चुनाव रविवार को आयोजित हुए । भूमिराज चौहान  को कमेटी का नया प्रधान चुना गया। इससे पहले निवर्तमान प्रधान सुनील कुमार ने कमेटी को भंग कर नई कमेटी गठित करने की घोषणा की। सर्वसम्मति से भूमि राज प्रधान, दलजीत परमार उप प्रधान, जसवंत सिंह और हरबंस सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसके अतरिक्त करीब 30 ग्रामीणों को इस बार कमेटी का सदस्य बनया गया। वहीं  मंदिर में भागवत कथा और भजन कीर्तन के आयोजन के लिए महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया। इनमें संतोष कुमारी,  कांता, कमला, अंजू, रीतू इत्यादि को विशेष जिम्मेदारी दी गई।  मंदिर कमेटी के नए प्रधान भूमि राज ने बताया कि मंदिर की सुंदरता, पवित्रता और आस्था को बनाए रखने के लिए लोगों के सहयोग से बेहतर कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Advertisements

इस मौके पर बलदेव सिंह, हंस राज ,  अनंत राम परमार, रघुबीर सिंह, रजनीश शर्मा, देश राज चौहान,   करतार चंद, प्रताप चंद, राकेश कुमार बाबा , रिंकू, दलजीत , संजीव कुमार, सुनील कुमार सन्नी, संतोष कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here