Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal जिला पुस्तकालय हमीरपुर: 200 रुपए का पंजीकरण करवा हो रही आईएएस, आईपीएस,...

जिला पुस्तकालय हमीरपुर: 200 रुपए का पंजीकरण करवा हो रही आईएएस, आईपीएस, एचएएस की तैयारी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सिर्फ 200 रुपए का रजिस्ट्रेशन  करवा जिला पुस्तकालय हमीरपुर से  आईएएस, आईपीएस, एचएएस की तैयारी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी तैयारी करते हुए नजर आते हैं यहां मौजूद  38 हजार किताबें 13 न्यूज पेपर और 13 मैगजीन अभ्यर्थियों के लिए  सहायक  बनी हुई हैं। पुस्तकालय में 5 अंग्रेजी न्यूजपेपर भी प्रतिदिन आ रहे हैं  करीब 2300 लोगों ने इस ज्ञान के भंडार में अपनी रजिस्ट्रेशन करवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisements

350  लोगों के लिए बैठने की क्षमता

जिला पुस्तकालय हमीरपुर में सुबह आठ बजे से सायं आठ बजे तक करीब 350  लोगों के लिए बैठने की क्षमता है और और सभी सीटें पूरा दिन भरी रहती हैं। यहां गर्ल्स और बॉयज के लिए अलग अलग सिटिंग अरेंजमेंट हैं। पांच मंजिला इमारत में लिफ्ट की बेहतर सुविधा दी जा रही है। कुल 10 टॉयलेट्स, वॉशरूम की सुविधा हर मंजिल पर अलग अलग है।

चौकीदार और स्वीपर की कमी 

इतने बड़े भवन में एक भी स्वीपर और चौकीदार नहीं है। सारी सफाई व्यवस्था के लिए बाहर से सफाई कर्मचारी निजी तौर पर बुलाने पड़ते हैं। पुस्तकालय को दिया गया वाई फाई सिस्टम भी पिछले 5 माह से बंद पड़ा है।  केबल ऑफिस के लिए बीएसएनल का नेट  कनेक्शन है। वाई फाई  न होने से  ई लर्निंग व्यवस्था में व्यवधान आया है।

लाइब्रेरियन की पोस्ट खाली  

इस समय कश्मीर चंद सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष ही लाइब्रेरियन का प्रभार संभाले हुए हैं । इसके अतिरिक्त सपना कुमारी और विजय सिंह असिस्टेंट लाइब्रेरियन कार्यरत हैं।  पुस्तकालय के प्रभारी कश्मीर चंद ने बताया कि यहां फिलहाल चौकीदार और स्वीपर की पोस्टें शीघ्र भरनी चाहिए। उन्होंने पुतकालय के लिए अलग से वाई फाई सिस्टम को भी मजबूत करने के बारे आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here