
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के एक निजी स्कूल बेरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को शॉल व टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। विधायक ने बच्चों को सम्मान स्वरूप 11 हजार रुपए प्रदान किए। इस अवसर पर विधायक ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि बेरी में 50 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान बनेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी विशेष रुचि लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के नशे व मोबाइल से दूर रहना चाहिए तथा खेलों में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि अपने बच्चों पर चैक रखें, उन्हें अच्छे संस्कार दें।











