Monday, October 19, 2026
Home Himachal साइंस मेलों से बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को समझने में होती...

साइंस मेलों से बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को समझने में होती है आसानी: डा. पुष्पेंद्र

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। 32वें सब डिविजनल लेवल साइंस कांग्रेस का शुभारंभ हमीरपुर के गवर्नमेंट हाई स्कूल स्वाहल में किया गया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने शिरकत की। साइंस कांग्रेस के संयोजक विकेश कौशल व स्थानीय विद्यालय के मुख्य अध्यापक  संदीप डडवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विज्ञान कांग्रेस की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि ने 80 स्कूलों से आए हुए जूनियर व सीनियर वर्गों के छात्रों के साइंस मॉडलों को देखा और एक-एक मॉडल के बारे में छात्रों से जानकारी ली। डाक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली विज्ञान कांग्रेस के लिए राशि पिछले 1 साल से लंबित पड़ी है।

Advertisements

उसके बावजूद मुख्यमंत्री ने इस विज्ञान प्लेटफार्म को प्रदेश के छात्रों के लिए उपलब्ध करवाने के लिए अलग से सरकार की तरफ से राशि जारी की और छात्रों की पढ़ाई का नुकसान ना हो इसके लिए एक ही दिन सभी ब्लॉकों में इन साइंस कांग्रेस मेलों को आयोजित करवाया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को बताया कि विज्ञान रोजमर्रा की जिंदगी में हमारी मदद करता है और ऐसे साइंस मेलों से बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को समझने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि विज्ञान से जहां हमें फायदा हो रहा है वहां कुछ नुकसान भी हैं और हमें उन नुकसानों के बारे में समझना होगा ताकि हम उसके उज्जवल पहलू का इस्तेमाल अपने समाज के निर्माण में कर सकें।  इस मौके पर उनके साथ सेवा निवृत प्रिंसिपल रणवीर चौहान, शहरी कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष देवीदास शहंशाह, प्रदेश महिला संगठन की महासचिव संगीता कटोच, पूर्व बीडीसी सुमन आर्य, राकेश कुमार हंसराज व स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान प्रीतम चंद, उप प्रधान नरेश कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री मनोहर लाल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here