Thursday, October 29, 2026
Home Himachal टौणी देवी में भारत स्काउट एंड गाइड शिविर आयोजित

टौणी देवी में भारत स्काउट एंड गाइड शिविर आयोजित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। चार दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड शिविर का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के टौणी देवी मंदिर परिसर में 3 से 6 जून तक आयोजित भारत स्काउट एंड गाइड शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। शिविर में भाग ले रहे बच्चों का मार्गदर्शन किया। भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि 3 जून से 6 जून तक यह शिविर आयोजित किया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के करीब 360 और उच्च विद्यालय के करीब 80 छात्रों ने भाग लिया।  5 दिनों तक चले इस भारत स्काउट एंड गाइड शिविर में बच्चों को उनके शारीरिक भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर उन्हें जानकारियां दी गई।

Advertisements

इस दौरान जागरूकता रैलियां पर्यावरण बचाओ हिमाचल बचाओ अभियान का नारा देकर लोगों को जागृत किया गया। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री को भारत स्काउट एंड गाइड सेवर में भाग ले रहे छात्रों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी दी गई। उनके द्वारा 5 दिनों तक इस आयोजित कैंप में क्या-क्या कार्य किए गए उनकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई बताते चलें कि 3 जून को भारत स्काउट एंड गाइड शिविर का शुभारंभ जिला शिक्षा उपनदेशक विशंभर दास द्वारा किया गया था वहीं सोमवार को विधिवत इसका समापन हुआ है ।

अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के शिविर लगाने से शारीरिक मानसिक एवं भौतिक विकास होता है। समाज सेवा की भावना बढ़ती है ।अब किसी भी परिस्थिति में पहुंचे आप अपने आप में आत्मनिर्भर होना सीखते हैं । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here