
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष गगन बत्तरा की पत्नी आदिति बत्तरा को लुटेरों ने अपना शिकार बनाते हुए उनके गले की चेन झपट ली और फरार हो गए। वह रहीमपुर रोड पर स्थित उप्पल अस्पताल के नजदीक मार्किट में गईं थी तथा जब वह एक्टिवा पर सवार होकर जाने लगी तो, मोटरसाइकिल पर आए दो लुटेरों ने पहले उन्हें टक्कर मारी और फिर उनके गले की चेन लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी। अदिति ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार लड़कों के पास पलम्बर का सामान था तथा पहले उन्हें लगा कि कोई पाइप बगैहरा उन्हें लग गई है, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, लुटेरे गले की चेन झपट कर फरार हो गए।

शहर में आए दिन हो रही लूट की घटनाओं से पुलिस के सुरक्षा चक्कर पर जहां सवालिया निशान लग रहा है वहीं लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र चौकसी बढ़ाए जाने के दावों की हवा निकलती दिख रही है।












