
जम्मू (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। जम्मू कश्मीर के सांबा में पाकिस्तान देश की तरफ से शुक्रवार देर रात एक ड्रोन भारतीय क्षेत्र में भेजा गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने तत्काल एक्शन लेते हुए ड्रोन पर फायरिंग की। करीब 24 राउंड फायरिंग के बाद ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में वापस लौट गया।

इस घटना के उपरांत बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने शनिवार सुबह रामगढ़ सेक्टर समेत आस-पास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। अभी तक किसी भी हथियार या नशीले पदार्थ गिराए जाने की सूचना नहीं है। जांच व तलाशी अभियान जारी है।











