Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur संक्रांति के अवसर पर एडवोकेट रोहित जोशी ने परिवार सहित किया हवन...

संक्रांति के अवसर पर एडवोकेट रोहित जोशी ने परिवार सहित किया हवन यज्ञ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा की तरफ से कार्तिक संक्रांति के मौके पर प्रधान मधुसूदन कालिया की अगुवाई में हवन यज्ञ करवाया गया। इस मौके पर एडवोकेट रोहित जोशी (सदस्य पीपीसीसी) ने परिवार सहित माता इंदु जोशी, पत्नी शिवानी जोशी, बेटे सम्राट जोशी के अलावा राहुल जोशी एवं रेनू जोशी ने हवन में आहुति डाली। इस दौरान सम्राट जोशी ने मुख्य यजमान के रुप में पूजन करवाया।

Advertisements

हवन एवं पुष्पांजलि के उपरांत सम्मान समारोह करवाया गया। जिसमें शिक्षाविद प्रिं. डीके शर्मा, साह्तियकार प्रिं. धर्मपाल साहिल, ब्राह्मण भलाई बोर्ड के चेयरमैन कृष्ण गोपाल मोदगिल, वाइस प्रिं. प्रोय पूजा वशिष्ट तथा डीएसपी सिटी कुलभूषण शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय मोहन बब्बी, यशपाल सयाल, राणा रणवीर सिंह, मनजीत सिंह एवं विजय शर्मा ने भी विशेष तौर से पहुंचकर भगवान का पूजन एवं आरती की। कार्यक्रम के समापन पर प्रधान मधुसूदन कालिया ने समस्त मेहमानों एवं ब्राह्मण रत्नों का धन्यवाद किया। इस मौके पर भंडारा भी लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here