
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के माता चिंतपूर्णी चौंक पर युवा वाहिनी समिति द्वारा संक्रांति के उपलक्ष्य में लंगर लगाया गया। इस अवसर पर महंत जोली, विजय अरोड़ा, कृष्ण गोपाल शर्मा चेयरमैन ब्राह्मण सभा, लक्की ठाकुर, राकेश सूरी ने विशेष रूप से पहुंचकर लंगर वितरण की सेवा की। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान अश्वनी कुमार छोटा ने बताया कि हमें धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

उन्होंनें कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम माता चिंतपूर्णी जी के चरणों में बैठकर सेवा कर रहे है। इस मौके पर राजेश वर्मा, विकास शर्मा, अमित गुप्ता, बलजीत जीतू, दिनकर कपिला, चरणजीत सेठी, तरसेम लाल, मनी, करमजीत सैनी, दीपक शारदा, सुभाष प्रमोद शर्मा, संदीप डोगरा, मुकेश, हैप्पी गुप्ता, सरूप कुमार बहल, जतिंदर कुमार पप्पू आदि उपस्थित रहे।












