Saturday, October 17, 2026
Home Latest ट्रंप ने भारत को दी बड़ी राहत, रुस से तेल-गैस खरीदने पर...

ट्रंप ने भारत को दी बड़ी राहत, रुस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा टैरिफ

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से जुड़े निर्यात पर लगने वाले कई प्रतिबंधों और शुल्कों (टैरिफ) को हटा दिया है। ये प्रतिबंध और शुल्क एक ऐसे कानून के तहत लागू होने वाले थे, जिस पर ट्रंप ने पिछले महीने ही हस्ताक्षर किए थे। 

Advertisements

जारी एक कार्यकारी आदेश में ट्रंप ने कहा, “मैं ‘ग्राहम एक्ट’  के तहत लगाए गए इन प्रतिबंधों और शुल्कों को लागू करने से छूट दे रहा हूं। मैंने कांग्रेस को एक प्रमाण पत्र सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि इस समय ऐसी छूट देना संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है।” हालांकि, इस आदेश के तहत रूस से जुड़े शुल्कों को केवल अभी के लिए रोका गया है। इसका मतलब यह है कि अगर ट्रंप चाहें, तो भविष्य में इन्हें फिर से लागू कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here