Saturday, October 17, 2026
Home Latest कुपवाड़ा में LoC के पास मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

कुपवाड़ा में LoC के पास मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा यानी LoC के पास भारतीय सेना ने मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को चुनौती दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

Advertisements

इस कार्रवाई में 2 आतंकवादी मारे गए हैं। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे या नहीं। गौरतलब है कि सर्दियों की शुरुआत से पहले नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बल सतर्क रहते हैं। भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ी रास्ते बंद होने से पहले आतंकवादी घाटी में दाखिल होने की कोशिश कर सकते हैं। फिलहाल सेना पूरे इलाके में सतर्कता बरत रही है और तलाशी अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here