
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट: राकेश भार्गव। सरवत दा भला ट्रस्ट के मुख्य डा एस पी सिंह औबराय के सहयोग से जतिंद्र कुमार सुपुत्र हरवंस सिंह गांव तनूली जिला होशियारपुर का शव दुबई से उसके गांव तनूली पहुंचाया गया।इस संबंध में ट्रस्ट के होशियारपुर ईकाई के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी ने बताया कि दुबई से फोन पर सूचना प्राप्त हुई थी कि जतिंद्र कुमार गांव तनूली जिला होशियारपुर का शव प्राप्त हुआ है। साहनी ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से उसके घर तक पहुंच की गई। घर के सदस्यों ने फोटो की शिनाख्त की।जिसके बाद घर की दयनीय स्थिति को देखते हुए डा एस पी सिंह औबराय को अवगत कराया गया। होशियारपुर की सरवत दा भला ट्रस्ट की टीम आज्ञा पाल सिंह साहनी के नेतृत्व में, औबराय साहब के मार्गदर्शन शव को तनूली लाने के कार्य में लग गई।

साहनी ने बताया कि सारी कागज़ी कार्यवाही को पूरा करते हुए, जतिंद्र का शव तनूली पहुंचाया गया। जतिंद्र के पिता हरवंस सिंह ने बताया कि मजदूरी का कार्य करते हुए घर का गुजारा चलाया जा रहा था।अपने दो बच्चों एक तीन वर्ष और दूसरा डेढ़ वर्ष की परवरिश अच्छी तरह से हो सके, ऐसी आशा लिए जतिंद्र अभी कुछ दिन पहले ही दुबई गया था। वहां अच्छा काम न मिलने से वोह परेशान था।उसकी मृत्यु का समाचार सुनकर घर में सन्नाटा छा गया। उन्होंने कहा कि यदि सरवत दा भला ट्रस्ट उनके साथ सहयोग न करती तो वोह शायद अपने बेटे के अंतिम दर्शन भी न कर पाते। उन्होंने बताया कि जतिंद्र कुमार सिर्फ 36 बर्ष का था। आज बहुत भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने सजल नेत्रों से जतिंद्र को अंतिम विदाई दी।इस मौके सरवत दा भला ट्रस्ट के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी,जनरल जे एस ढिल्लों, राकेश भार्गव, मनजीत सिंह जंडा एवं बहुत से लोग उपस्थित थे।












