
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के द्वारा घोषित बजट में वृद्धावस्था पेंशन आयु सीमा कम करके 60 वर्ष करने की घोषणा से सीधा जनता को लाभ मिलेगा । सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिव्यांग और विधवा पेंशन की देय राशि भी बढ़ाई गई है। विधवा पुनर्विवाह की राशि बढ़ाकर ₹65000 कर दी गई है।

नवीन शर्मा ने कहा कि गृहणी सुविधा योजना के तहत जहां प्रदेश सरकार प्रदेश की लाखों गृहणियों को मुफ्त में गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध करवा कर लाभान्वित कर चुकी है वहीं अभी इस योजना के तहत तीन सिलेंडर अतिरिक्त मुफ्त में प्रदान करने की बड़ी घोषणा की है। आंगनबाड़ी केंद्रों को अपने भवन तैयार करने के लिए भी नई योजना की बात की गई है। आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर और जल सहायकों का मानदेय बढ़ाना भी उचित फ़ैसला है।












