मोदी के नेतृत्व में देश बदला है और विश्व में सशक्त हुआ: अनुराग ठाकुर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । भाजपा के केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर महिलाओं को सम्मान देने की बात करें तो उसमें भाजपा अग्रिम भूमिका में नजर आती है। अगर हिमाचल में पंचायती राज चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण लगाया तो भाजपा के समय लगा। राज्यसभा में दो बार महिलाएं सांसद के रूप में हिमाचल से बीजेपी ने भेजी और हर विधानसभा चुनाव में छह से आठ टिकट विधानसभा के भाजपा देती है। 

Advertisements

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लगाया है जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस पार्टी के 55 साल के शासनकाल में आज तक महिलाओं को उचित सम्मान नहीं मिल पाया। उन्हाेंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है और यह सम्मेलन भाजपा के कार्यकर्ता के संकल्प की पराकाष्ठा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के चार कमल हिमाचल प्रदेश में खेलेंगे और भारत में 400 कमल खेलेंगे। इसी के साथ हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं को विश्वास ही नहीं होता है कि वह कभी हार भी सकते हैं, अगर आप हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के परिणाम देखो तो हिमाचल प्रदेश का गणित सबके सामने आ जाता है जहां 43 विधायकों वाली कांग्रेस 34 पर आकर सिमट गई। अब जो कांग्रेस पार्टी के आयातित उम्मीदवार थे, जिन्होंने हिमाचल से राज्यसभा चुनाव लड़ा था, वह हाईकोर्ट में हो चुके राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने के लिए खड़े हैं। जब चुनाव हो गया, चुनाव का परिणाम आ गया, जीत का सर्टिफिकेट मिल गया, भारतीय जनता के पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार ने शपथ ले ली, उसके बाद हाईकोर्ट जाने का क्या सवाल खड़ा होता है। यह अपने आप में ही एक बहुत बड़ा प्रश्न चिह्न है।

इस दौरान हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा जिला के अध्यक्ष देशराज शर्मा पूर्व विधायका का उर्मील ठाकुर प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्रि मंडल अध्यक्ष कांत शर्मा मंडल महामंत्री सुशील सोनी जिला महामंत्री अजय रिंटू प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश शर्मा राजकुमारी ठाकुर उषा बिरला नीना ठाकुर कांत शर्मा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूदरहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here