Monday, October 19, 2026
Home Himachal हमीरपुर में सर्विस इंजीनियरों और मार्केटिंग के साक्षात्कार 3 अप्रैल को

हमीरपुर में सर्विस इंजीनियरों और मार्केटिंग के साक्षात्कार 3 अप्रैल को

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। स्थानीय प्राइवेट कंपनी मैसर्स विमांशु इलीवेटर एंड एस्क्लेटर हमीरपुर में सर्विस इंजीनियर के 10 पदों, एक महिला रिसेप्शनिस्ट और मार्केटिंग के लिए 5 पुरुष उम्मीदवारों के पदों को भरने के लिए 3 अप्रैल को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सर्विस इंजीनियर के पदों के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और फिटर ट्रेड के आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे। महिला रिसेप्शनिस्ट और मार्केटिंग के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है। इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है।

Advertisements

चयनित आवेदको को कंपनी द्वारा 12 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र उम्मीदवार हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के मोबाइल नंबर 9988838349 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here