Sunday, October 18, 2026
Home Himachal सोलन: 156 फुट ऊँची हनुमानजी की मूर्ति का जल्द किया जाएगा अनावरण

सोलन: 156 फुट ऊँची हनुमानजी की मूर्ति का जल्द किया जाएगा अनावरण

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जाखू में स्थापित 108 फ़ुट ऊँची हनुमान मूर्ति के बाद अब सोलन में बनकर तैयार 156 फ़ुट ऊँची हनुमान मूर्ति विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। जिला सोलन से करीब 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित सुलतानपुर के नजदीक लाडो गांव देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने जा रहा है। इस जगह स्थित मानव भारती यूनिवर्सिटी में दुनिया की सबसे ऊंची 156 फीट ऊंची हनुमानजी की मूर्ति बनकर पूरी तरह तैयार हो गई है। इसी माह मूर्ति का अनावरण होने जा रहा है जोकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।

Advertisements

 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट ने वर्ष 2014 में मू्र्ती के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। इसका काम मातूराम आर्ट सेंटर दिल्ली को दिया था। इस मूर्ति को मूर्तिकार पद्मश्री नरेश कुमार ने बनाया है। यह मूर्ति 156 फीट ऊंची है। 20 फीट इसकी नींव है। मानव भारती यूनिवर्सिटी के परिसर में बनी इस मूर्ति की ऊंचाई 156 फीट है और मूर्ति बनाने में 2 हजार टन सरिया, सीमेंट और बाकी सामान इस्तेमाल किया गया है। मूर्ति में लगी पाइपें नुकसान करने वाले पानी को बाहर निकालेंगी। इस मूर्ति पर भूकंप का भी कोई असर नहीं होगा। इसके अलावा इस मूर्ति पर परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। इसके लिए मूर्ति पर वेवर्स लगाए जा रहे हैं।

गिनीज़ व लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज होगा नाम

आपको बता दें कि मूर्ति को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रतिमा का निर्माण मातूराम फाइन आर्ट गुडगांव के पदमश्री मूर्तिकार नरेश कुमार ने किया है। शिमला के जाखू मंदिर में विराजमान 108 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण भी नरेश कुमार की टीम ने ही किया था। मूर्ति का नाम लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। मानव भारती विश्वविद्यालय ने इसके लिए सारे दस्तावेज तैयार करके भेज दिए हैं। लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम कभी भी इसकी चैकिंग के लिए पहुंच सकती है। मूर्ति के बनने के बाद मानव भारती यूनिवर्सिटी धार्मिक पर्यटन का एक नया डेस्टिनेशन बनेगा और स्थानीय लोगों को रोजग़ार भी मिलेगा।

दर्शन के लिए यूनिवर्सिटी में बनाया है अलग रास्ता

मूर्ति के दर्शन के लिए यूनिवर्सिटी के अलग से रास्ता बनाया है, ताकि पर्यटक यहां पर आसानी से दर्शन कर सके। इसके बाद शिमला के जाखू मंदिर और दिल्ली के संकट मोचन मंदिर में स्थित बजरंग बली की मूर्तियों का नंबर आता है। इनकी ऊंचाई 108-108 फीट है। इसके अलावा महाराष्ट्र के नंदुरा में 105 और उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 104 फीट की हनुमान मूर्ति स्थित है। साथ ही आपको बता दें कि हनुमान की मूर्ति विदेश के त्रिनिदाद और टोबैगो द्वीप में भी है जिसकी लम्बाई 85 फीट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here