Sunday, October 18, 2026
Home Himachal टौणी देवी सिविल अस्पताल के एंट्री गेट के पास पड़ा गड्ढा, एम्बुलेंस...

टौणी देवी सिविल अस्पताल के एंट्री गेट के पास पड़ा गड्ढा, एम्बुलेंस निकलना भी हुआ मुश्किल, परेशानी में मरीज

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। एनएच निर्माण के दौरान टौणी देवी सिविल अस्पताल के पास टूटे जंक्शन को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। भारी बरसात के चलते अब टौणी देवी  सिविल अस्पताल के एंट्री गेट के पास बड़ा गड्ढा पड़ गया है। स्थिति इतनी खतरनाक हो चुकी है कि अब यहां से  एम्बुलेंस निकलना भी मुश्किल  हो गया है। लोग परेशानी में है लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आपको बता दें कि करीब 400 मरीजों की प्रतिदिन ओपीडी वाले सिविल अस्पताल टौणी देवी  में वाहनों और एंबुलेंस का आना जाना लगा रहता है। अस्पताल के एंट्री पॉइंट पर ही बड़ा गड्ढा रुकावट पैदा कर रहा है  तथा किसी बड़ी घटना को न्यौता दे रहा है।

Advertisements

जिला परिषद अध्यक्ष बबली, ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत टपरे के प्रधान दीवान चंद, उप प्रधान मदन लाल, बीडीसी सदस्य किशोर चंद, गांव दरकोटी के निवासी हरनाम चंद शर्मा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अमरदीप राणा ने तुरंत व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। इन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को स्वयं ही स्थिति पर  नजर रखनी चाहिए ताकि कोई अनहोनी घटना न हो सके। उधर बीएमओ टौणी देवी डॉक्टर रमेश रत्तू ने कहा कि एनएच निर्माण के समय भी इस स्थान को ठीक करने बारे कहा गया था। अब संबंधित विभाग को फिर से  लिखित रूप से इस गड्ढे को शीघ्र ठीक करने बारे सूचित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here