Monday, October 19, 2026
Home Himachal एनएच निर्माण के दौरान खोखली हुई डंगे की नींव, जल शक्ति विभाग...

एनएच निर्माण के दौरान खोखली हुई डंगे की नींव, जल शक्ति विभाग ने रखी पाईपे, डंगा हुआ धड़ाम

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणी देवी के पास बारी मंदिर में जल शक्ति विभाग का करीब बीस मीटर डंगा नेशनल हाइवे नंबर 03 पर आ गिरा। अभी भी इस स्थान पर खतरा बरकरार । वाहन रिस्क लेकर निकल रहे हैं। मौके पर  जल शक्ति विभाग के अधिकारी  पहुंच गए हैं। पुष्ट सूत्रों के मुताबिक एनएच निर्माण के वक्त इस डंगे की नींव खोखली हो चुकी थी।  बरसात में इस डंगे के गिरने को लेकर कई बार विभाग को आगाह किया गया था। इसके बावजूद इस डंगे  के ऊपर बड़ी पाईप रख दिए गए। पिछले दो दिन से हल्के पत्थर यहां छूट रहे थे। बुधवार रात्रि को यह डंगा धड़ाम से गिर गया। वीरवार सुबह फिर इसी जगह स्लाइडिंग हुई। अभी भी सफ़ेदे और आम के पेड़ अटके हुए हैं और वाहन रिस्क लेकर यहां से  गुजर रहे हैं।  

Advertisements

वीरवार सुबह जलशक्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया जबकि निर्माण कंपनी का कोई कर्मचारी अभी तक मौके पर नहीं दिखा। स्थानीय लोग अपने स्तर पर यहां वाहनों को सुरक्षित निकालते नजर आए। इस बारे जल शक्ति विभाग बारी मंदिर  सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता पंकज ठाकुर ने कहा कि वह मौके पर पहुंच गए हैं। सारी स्थिति के बारे उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।  गिरी हुई पाईप हटाई जा रही हैं। हाइवे इंजीनियर अंकित कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे से मलबा हटाने के लिए  मशीनरी मौके पर भेजी जा रही है। शाम तक सड़क से मलबा हटा दिया जाएगा। फिलहाल हमीरपुर आवाहदेवी सड़क पर ट्रैफिक बहाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here