
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह सेना द्वारा गुरुद्वारा नानक दरबार में छोटे-छोटे बच्चों के कीर्तन मुकाबले करवाए गए। इस मौके समाज सेवी और आप पार्टी के नेता रविंदर शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने विजेता बच्चों को पठन सामग्री देकर सम्मानित किया। शहीद भगत सिंह सेना द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों को बताना चाहिए कि हमारे गुरुओं ने किस तरह कुर्बानियां दीं।

इस मौके गुरुद्वारे के प्रधान इतरजीत सिंह, बलदेव सिंह, मन्ना सैनी, सुरजीत सिंह, परमिंदर सागर, सुरिंदर शिंदा ने रविंदर शर्मा को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके संगत के लिए लंगर का प्रबंध किया गया था। सेना के प्रधान परमिंदर सागर ने बताया कि हर महीने बच्चों के कीर्तन मुकाबले करवाए जाते हैं। इस मौके लवप्रीत राजू, धर्मपाल बरोटी, मोहित राजू, आरती, हरलीन, मनजीत कौर, निशा आदि उपस्थित थे।












