
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से प्रधान गोपी चंद कपूर की अगुवाई में करवाए जा रहे उत्तर भारत के दूसरे सबसे बड़े प्रसिद्ध दशहरा उत्सव के दौरान श्री राम लीला मंचन में भगवान राम द्वारा लंका विजय करने संबंधी दृश्य का मंचन किया गया। इस मौके पर मंचन में दिखाया गया कि किस प्रकार माता शबरी भगवान को सुग्रीव से मिलने का मार्ग बताती हैं व भगवान उन्हें नवदा भक्ति का ज्ञान देते हैं। इस दौरान सुग्रीव से मिलने के बाद श्री हनुमान जी माता सीता की खोज में लंका जाते हैं और रावण को समझाने पर जब न समझा तो उसने श्री हनुमान जी को बंदी बनाकर उनकी पूंछ में आग लगा दी।

आग लगने के बाद श्री हनुमान जी ने सारी लंका को आग लगा दी। इसके बाद अंगद को भेजा गया कि शायद रावण मान जाए लेकिन वह जब नहीं माना तो युद्ध का शंखनाद किया गया। नल नील की मदद से समुद्र पर पुल बनाया गया और भगवान सहित सारी सेना लंका पहुंची। मंचन में मेघनाथ व कुंभकरण का वध होने उपरांत रावन खुद युद्ध के लिए तैयार हो जाता है और भगवान राम व रावण के बीच भयंकर युद्ध होता है। युद्ध में भगवान राम रावण का वध कर देते हैं और युद्ध संपन्न हो जाता है। यह दृश्य देकर श्री राम लीला मैदान भगावन राम के जयघोष से गूंज उठा। इस मौके पर विशेष तौरे से पहुंचे विधायक ब्रमशंकर जिम्पा, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, मेयर परवीन सैनी, भाजपा जिला प्रधान नितिन गुप्ता नन्नू, अमरपाल काका, यामिनी गौमर, चेयरमैन संदीप सैनी, चेयरमैन करमजीत कौर, चेयरमैन जसपाल चेची. डा. कुलदीप नंदा, जिलाधीश आशिका जैन, एसएसपी संदीप मलिक, साहिल सांपला, राजीव महाजन, एसडीएम परमप्रीत, राजन शर्मा, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य ने रिमोट का बटन दबाकर पुतलों को अग्निभेंट किया।
पुतलों को अग्निभेंट करने उपरांत भगवान को आसन पर बिठाया गया और आरती पूजन उपरांत उन्हें विश्राम के लिए ले जाया गया। इस दौरान समस्त महावीर दलों ने दलबल के साथ दशहरा मैदान में पहुंचकर प्रभु के दर्शन किए। इस मौके पर श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर ने सभी का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया और दशहरा पर्व की बधाई दी। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को सायं 7 बजे भरत मिलाप का मंचन किया जाएगा तथा इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। उन्होंने नगर निवासियों से कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर प्रभु कृपा प्राप्त करने का आह्वान किया। प्रधान गोपी चंद कपूर ने बताया कि 22 अक्टूबर को सायं 7 बजे प्रभु राम का राज्याभिषेक किया जाएगा और इस दौरान भक्ति संकीर्तन संध्या का आयोजन होगा। इस मौके पर चेयरमैन शिव सूद, प्रदीप हांडा, संजीव ऐरी, हरीश आनंद, राकेश सूरी, कमल वर्मा, राजिंदर मोदगिल, राकेश डोगरा, तरसेम मोदगिल, नरोत्तम शर्मा, दीपक शारदा, रघुवीर बंटी, कुणाल चतुर्थ, वरुण कैंथ, कपिल हांडा, सुशील पडियाल, राकेश डोगरा, दविंद्रनाथ बिंदा, कृष्णा गोपाल मोदगिल, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल आनंद, अजय जैन, शिव जैन, शुभाकर शर्मा, सुभाष गुप्ता, अश्वनी शर्मा छोटा, भारत भूषण वर्मा, पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।












