Monday, September 14, 2026
Home hoshiarpur प्रभु महावीर के जन्म महिमा महोत्सव के अवसर पर मंगलमय कार्यक्रम का...

प्रभु महावीर के जन्म महिमा महोत्सव के अवसर पर मंगलमय कार्यक्रम का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पर्व पर्यूषण के पांचवे दिवस पर प्रभु महावीर के जन्म महिमा महोत्सव के शुभ अवसर पर श्री आत्मानंद जैन सभा रजि होशियारपुर प्रधान राकेश जैन (बिल्लू) की अध्यक्षता में मंगलमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा के महामंत्री आदित्य जैन ने बताया के सबसे पहले पर्वों के दिनों में होने वाले रोजाना प्रभु पूजन का आयोजन श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर पूजा उपासरा जी में किया गया उस उपरांत अल्पाहार की व्यवस्था स्कूल प्रांगण में होने के पश्चात स्वपन दर्शन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया इस कार्यक्रम में प्रभु की माता रानी त्रिशला जी को आये 14 स्वपनों के बारे में सभा के सरपरस्त अजीत जैन द्वारा सब को बताया गया। स्वपनों को दर्शन का लाभ सौभाग्य कूपन के द्वारा 14 परिवारों को दिया गया ।

Advertisements

इस अवसर पर संघ के छोटे बच्चों एवं SAV Jain day boarding स्कूल के बच्चों द्वारा नृत्य एवं सुंदर नाटिकाओं की प्रस्तुति दी गई इन सब के साथ ही साथ प्रेरणा मंडल की सदस्यों द्वारा बहुत ही भव्य नृत्य की प्रस्तुति करके कार्यक्रम की शोभा को चार चाँद लगा दिए गए। कार्यक्रम में अजीत जैन,  माला जैन, मनिक जैन, गगन जैन, गौतम जैन, सारांश जैन, यशपाल जैन, सुनीता जैन, जयरानी जैन, करिश्मा जैन, श्रुति जैन एवं बहुत से गायकों द्वारा अपने सुंदर भाव प्रभु के प्रति प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में तपस्या करने वाले पुण्यशालियों का बहुमान सभा एवं महिला मंडल द्वारा किया गया। इसके साथ ही साथ हर वर्ष की भांति इस कार्यक्रम के उपरांत बांटी जाने वाली पंजीरी का लाभ लेने वाले परिवार रोशनलाल, तरसेमचंद, प्रदीप जैन, वरुण जैन, प्रणव जैन परिवार का बहुमान भी सभा द्वारा किया गया।

इन सब के उपरांत प्रभु के सुंदर पालने को घर पर ले जाने की बोली का लाभ श्री संघ के परिवार ललित कुमार, नितिन जैन, पार्थ जैन, तारिक जैन परिवार द्वारा बोली दे कर लिया गया बोली उपरांत नाम श्रवण करके सभी भक्तों द्वारा “लेलो लेलो वीर प्रभु प्यारे के लौरिया लेलो जी” भजन पर भक्तों ने नाच कर अपनी हाजिरी लगाई एवं 14 स्वपनों एवं पालना जी को साथ लेकर जाते हुए बहुत ही आकर्षक झांकियों,स्कूल के बच्चों द्वारा स्लोगन एवं बैंड बाजो एवं ढोल नगाड़ों के साथ भजन गाकर नाचते हुए पालना यात्रा जो कि विभिन्न बाजारों से होते हुए श्री वासुपूज्य जैन स्वर्ण मंदिर जी में संपन्न हुई 

पालना यात्रा में होशियारपुर के सेठ रोहताश जैन, अनुभव जैन, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा, पूर्व राज्य सभा सदस्य अविनाश राय खन्ना,पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मंत्री सुंदरशाम अरोड़ा, मेयर प्रवीण सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिन्द्र छिन्दा, चेयरमैन संदीप सैनी, पंजाब भाजपा सचिव मीनू सेठी, प्रशांत सेठी, mc नीलम रानी, रिटायर्ड DSP मलकीत सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, प्रेम बजाज, यशु जैन,अकाली दल से संजीव तलवाड़, गोपी चन्द कपूर, अजय वर्मा ब्राह्मण सभा के प्रधान मधुसूदन कलिया एवं मॉर्निंग वॉक क्लब से संजीव जैन, राजिंदर मल्होत्रा एवं सदस्य तथा शहर के बहुत ही गणमान्य हस्तियों ने अपनी हाजिरी लगवाई। यात्रा उपरांत गौतम प्रसादी का आयोजन शीतला माता मंदिर हाल में किया गया पंजीरी एवं भोजन वितरण का कार्य श्री पार्श्वनाथ जैन युवक मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर सभा के सरपरस्त अजीत जैन, प्रधान राकेश जैन(बिल्लू), उपप्रधान बॉबी जैन, महामंत्री आदित्य जैन, मंत्री नवीन जैन, कोषाध्यक्ष अरुण जैन, सह कोषाध्यक्ष हरीश जैन, जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन, सेक्रेटरी मनिक जैन, कैशियर साहिल जैन, राकेश जैन(पप्पी), अशोक जैन, नवनीत जैन, अमन जैन, गौतम जैन, दीपक जैन, आकाश जैन, प्रदीप जैन, रिंकू जैन, लतेश जैन, राजेश जैन, स्वर्ण जैन, राजीव जैन, मोहिंदर जैन एस.एस.जैन सभा के मंत्री सर्वेश जैन, श्री दादी कोठी के प्रधान अनिल जैन गोगी, कुमार जैन, कैलाश जैन, अनिल जैन, महिला मंडल के प्रधान वीणा जैन, माला जैन, प्रवेश जैन, आशु जैन, ऊषा जैन, स्कूल के डीन मैडम सुनीता दुग्गल, प्रिंसिपल मनु वालिया, प्रेरणा मंडल की प्रधान रिचा जैन, करिश्मा जैन एवं तरूणी मंडल, सेविका संघ के बहुत से सदस्यों ने लाभ प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here