Tuesday, September 15, 2026
Home Punjab गांव जनौड़ी में 13वां विशाल भगवती जागरण 25 सितंबर को

गांव जनौड़ी में 13वां विशाल भगवती जागरण 25 सितंबर को

जनौड़ी ( द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश भार्गव। गांव जनौड़ी में समुह गांव वासियों के सहयोग से 13वां विशाल भगवती जागरण 25 सितंबर शुक्रवार को बस स्टैंड जनौड़ी पर करवाया जाएगा। सरपंच राहुल शर्मा ने बताया माता रानी की पवित्र ज्योति ज्वाला जी के पावन दरबार से लाई जाएगी। प्रसिद्ध समाजसेवी पं पिंकी शर्मा ने बताया कि जागरण में गुड्डू विधवा लुधियाना से तथा प्रसिद्ध गायकार रोशन प्रिंस माता रानी की महिमा का गुणगान करेंगे।

Advertisements

उन्होंने सभी भक्तों को इस अवसर पर सपरिवार हाजर होकर, माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना की। आज गांव के भक्तों द्वारा जागरण के लिए झंडा पूजन किया गया। इस मौके अन्य के अलावा काला फौजी, संजू ठाकुर, नीरज, आदित्य, प्रदीप, अंकु, मनीष, विकास, जौली, शांत, दक्ष, रवि दत्त, एवं अग्रिम भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here