Monday, October 19, 2026
Home Latest कच्चे क्वार्टर में क्षत्रिय करणी सेना ने लगाया नेत्र जांच शिविर, 378...

कच्चे क्वार्टर में क्षत्रिय करणी सेना ने लगाया नेत्र जांच शिविर, 378 मरीजों की हुई जांच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। क्षत्रिय करणी सेना पंजाब व बाबा ओंकार नाथ ने थिंद आई अस्पताल के सहयोग से कच्चे क्वार्टर शिव मंदिर पार्क होशियारपुर में फ्री नेत्र जांच शिविर लगाया। इस मौके पर थिंड आई अस्पताल के डाक्टर प्रदीप कुमार, मैनेजर गुरप्रीत सिंह, मार्किट मैनेजर अनमोल भारद्वाज की टीम द्वारा करीब 378 मरीजों के नेत्रों की जांच की गई। इस मौके पर विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा व मेयर प्रवीण सैनी ने कैंप का उद्घाटन किया। इस अवसर लक्की ठाकुर ने थिंड आई अस्पताल की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

Advertisements

उन्होंनें कहा कि समाजसेवा के कार्य आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे और भविष्य में भी ऐसे निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी अकाली दल मनप्रीत सैनी, मनदीप, पुनीत अरोड़ा, अविनाश हांडा, राकेश चावला, कुलबीर सिंह, सुजेश शर्मा, रमनजीत सिंह रम्मी, विनोद चड्ढा, अजय मल्ल, नवराज सिंह रंधावा, जसवीर सिंह कोच, मनी, बंटी शर्मा, सोनू ठाकुर, मास्टर बग्गा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here