
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राजीव महाजन, जिला महामंत्री, होशियारपुर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी और मार्गदर्शन दिया है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों जी, संगठन मंत्री श्रीनिवासलु, जोनल प्रभारी रजनीश धीमान, जिला प्रभारी सुशील शर्मा जी और जिला अध्यक्ष नितिन गुप्ता सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।

राजीव महाजन ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य होशियारपुर जिले में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करना, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और आपसी सहयोग से ही संभव है। वह सभी वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। अंत में राजीव महाजन ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती और जनसेवा के लिए पूरी लगन के साथ कार्य करते रहेंगे।












