
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से प्रधान गोपी चंद कपूर की अगुवाई में करवाए जा रहे दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लीला में श्री राम वनवास यात्रा के मंचन दौरान जहां शरुपनखा की नाक काटना तथा उसके बाद उसके भाई खर और दूषण सेना सहित श्रीराम जी पर आक्रमण कर देते हैं वहीं श्रीराम लक्ष्मण ने खर और दूषण का वध किया। इसके बाद शुर्पनखा रावण के पास जाती है तथा मंचन में माता सीता के हरण की कथा का मंचन किया गया। इसके बाद दिखाया गया कि किस प्रकार माता सीता की खोज के लिए श्री हनुमान जी लंका जाते हैं और उसके बाद राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। मेघनाथ और कुंभकरण के वध से आहत रावण खुद भगवान से युद्ध करने के लिए तैयार हो जाता है। इस मंचन को देखकर पूरा पंडाल भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर ने बताया कि 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व के मौके पर रावण दहन की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सायं सूर्य अस्त से पहले रावण दहन किया जाएगा।

इस दौरान भगवान राम के बाण से रावण के वध उपरांत पुतलों को अग्निभेंट किया जाएगा। उन्होंने शहर व आसपास के निवासियों से कहा कि वह ठीक समय पर श्री राम लीला मैदान में पहुंचकर पुण्य के भागी बनें और दशहरा महोत्सव मेले की रौनक बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं और कमेटी के साथ बैठक दौरान सभी विषयों पर गहनता से विचार विमर्श किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह मेले दौरान धार्मिक मर्यादाओं का ध्यान रखें। इस अवसर पर चेयरमैन शिव सूद, महासचिव प्रदीप हांडा, राकेश सूरी, संजीव ऐरी, राम अग्रवाल, रमेश मेहता, कमल वर्मा, राजिंदर मोदगिल, तरसेम मोदगिल, हरीश आनंद, अजय जैन, दीपक वालिया, कपिल हांडा, आशीष वर्मा, वरुण कैंथ, सुनील पराशर, दीनेश गुप्ता, अश्वनी शर्मा छोटा, कुनाल चतरथ, पवन शर्मा, वरुण ऐरी, दविंदरनाथ बिंदा, सुशील पडियाल, राकेश डोगरा, राजेश सेठी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, भारत भूषण वर्मा, राजन गुप्ता मिंटू, शिव जैन, वरुण शर्मा आशू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री राम लीला का मंचन देखा और प्रभु महिमा का गुणगान किया।












