Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur कीर्ति नगर में गूंजे मां भगवती के जयकारे, 18वें जागरण में उमड़ा...

कीर्ति नगर में गूंजे मां भगवती के जयकारे, 18वें जागरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी व मां भगवती जागरण कमेटी एवं मोहल्ला कीर्ति नगरवासियों के सहयोग से प्रधान व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी की अगवाई में 18वां मां भगवती जागरण श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ करवाया गया। जानकारी देते हुए प्रधान कुलदीप धामी ने बताया कि इस दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मां भगवती के दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर एचडीसीए सचिव  डा. रमन घई, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसपाल चेची, समाजसेवी हरभजन सिंह तुली, फोकल प्वाइंट एसोसिएशन के प्रधान हरविंदर सिंह सैनी, गुरभगत सिंह तुली, संतोष चौधरी, कमलेश कुमारी ने विशेष रूप से शिरकत की।

Advertisements

उन्होंनें बताया कि जागरण के दौरान पंडित सचिन शास्त्री तथा महंत रतन लाल ने मां भगवती की महिमा का गुणगान करते हुए भेंटों एवं भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में भावविभोर किया। इस अवसर पर रामयश पाल, राकेश भाटिया, प्रगट राम, सनी ठाकुर, मनीष पाल, आशीष सोनू उमेश गुप्ता, कमलजीत सिंह, शिवम धीमान,  ओंकार, उमाशंकर, श्याम कुमार, विशाल कुमार, सुशील पंडित, सुनील शर्मा, विजय कुमार, वरूण कुमार,  सूरज कुमार, कुलदीप सिंह, दीदार सिंह, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, संजय कुमार, अमरेश कुमार, परमपाल बब्ल, गंगा कुमार, शिवदीप सनी, गुरिंदर हनी, नतलेस नन्नू, परदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here