
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा हम सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए और हम भी इस दिन प्रण करें कि समाज में फैली बुराईयों को दूर करने के लिए एकजुटता से प्रयास करेंगे। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमरपाल सिंह काका ने सभी को दुर्गाष्टमी, नवमीं व विजय दशमी की बधाई देते हुए कही।

उन्होंने कहा कि सदियों से चली आ रही यह प्रथा हमें सिखाती है कि वक्त कैसा भी हो हमें बुराईयों का डटकर सामना करना चाहिए तथा सत्य के साथ खड़े होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बने और हमारा देश तरक्की करता रहे।












