
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जिला विद्यालय से लेकर राजकीय मुकाबले दिल्ली तक सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल होशियारपुर के छात्र ही विजयी रहे।

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की प्रतिभा की झलक देखने को मिली। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने जल, विद्युत बचाने एवं प्रदूषण कम करने आदि विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए, सर्वहितकारी विद्या मंदिर होशियारपुर के विद्यार्थी विवेक गोयल और शिवम का बनाया हुआ मिनी होम थिएटर चर्चा का विषय बना रहा। इस होम थिएटर की विशेषता यह है कि इस मॉडल को अनुपयोगी घरेलू समान से ही तैयार किया गया था। इन विद्यार्थियों का मॉडल पहले जिला स्तर पर विजय हासिल करने पर राज्य स्तर पर मानसा में करवाए गए विज्ञान मेले में प्रथम रहा, इस उपरांत रीजन के मुकाबलों में प्रथम रहा।
विद्यार्थियों की मार्गदर्शक मोनिका शर्मा व नेहा और नवजोत ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी दिल्ली में कुल 40 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। विद्या भारती के प्रांत संघचालक सुरेंद्र अत्री व शिक्षा प्रमुख अशोक बब्बर ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। अध्यापिका मोनिका शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की इस सफलता के लिए उनका सख्त मेहनत व स्कूल प्रिंसीपल शैली शर्मा के मार्गदर्शक के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि नेशनल स्तर पर उड़ीसा में हो रहे मुकाबलों में उनके विद्यार्थी बढिय़ा प्रदर्शन करेंगे।












