Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur श्री सुन्दरकांड पाठ व भजनों से हुआ श्री हनुमान जयंती का शुभारंभ

श्री सुन्दरकांड पाठ व भजनों से हुआ श्री हनुमान जयंती का शुभारंभ

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से श्रीराम लीला मैदान के समीप बनाए गए श्री बड़े हनुमान जी के मंदिर में श्री सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधान शिव सूद ने बताया कि पंडित मुकेश कालिया जी ने श्री सुन्दरकांड पाठ किया और भजन मंडली द्वारा श्री हनुमान जी की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर आरती कर श्री हनुमान जी का आर्शीवाद प्राप्त किया।

Advertisements

प्रधान शिव सूद ने बताया कि इस उपरांत आरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदीप हांडा, राकेश सूरी, गोपी चंद कपूर, अशोक सोढी, केवल हांडा, अरुण गुप्ता, अश्विनी शर्मा, राकेश डोगरा,पार्षद निपुन शर्मा, शिव जैन, अनिल जैन, भगत नारायण दास, कपिल हांडा, अरुण कैंथ, अश्विनी गैंद, विपुल वालिया, गौरव शर्मा, अनिल जैन आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here