
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दशहरा पर्व के पवित्र मौके पर जय श्री बाला जी सेवा समिति मरवाहा मोहल्ला द्वारा निकाले जा रहे श्री बाला जी के स्वरुपों का स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस मौके पर दरवीर राज कमिशनर जीएसटी पंजाब ने अपने पति शहीद कमांडेंट महेन्द्र राणा एवं पिता दर्शन भटोया की याद में अपनी माता सुरजीत कौर के करकमलों से बाला जी के स्वरुपों को 11 हजार रुपये की हाशि भेंट करवाई।

यह राशि उन्होंने मंदिर के निर्माण हेतु भेंट की। इस मौके पर पूर्व पार्षद व स्वर्णकार भलाई बोर्ड के चेयरमैन सुदर्शन धीर ने उक्त परिवार का इसके लिए धन्यवाद किया और कहा कि यह परिवार धर्म एवं सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेता है, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर मैडम दरवीर राज के भाई डा. हरजीत पाल भटोया व दिलबाग भटोया पूर्व सरपंच रसरां बधना, बहन रीता रानी भी मौजूद रहीं। प्रबंधकों की तरफ से दानी परिवार को सम्मानित किया गया।












