Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई.के.वाई.सी...

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई.के.वाई.सी अनिवार्य: जिलाधीश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश कोमल मित्तल ने बताया कि किसानों के आर्थिक स्तर को सहायता देने के लिए भारत सरकार की ओर से जारी जा रही प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिला होशियारपुर के किसानों की ओर से लाभ लिया जा रहा है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को वार्षिक 6000 रुपए की वित्तिय सहायता मुहैया करवाई जाती है जो कि 2000 रुपए की तीन किश्तों में किसानों के खातों में भारत सरकार की ओर से ट्रांसफर की जाती है। योजना का लाभ जारी रखने के लिए लाभार्थी किसान की ओर से अपनी ई.के.वाई.सी करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि स्कीम की शुरुआत से अब तक 15 किश्तें किसानों के खातों में सफलतापूर्वक जमा करवा दी गई हैं।

Advertisements

जिलाधीश ने बताया कि भारत सरकार की हिदायतों के अनुसार स्कीम के लाभार्थियों की ओर से अपनी ई.के.वाई.सी करवाना अनिवार्य है जो कि अपने नजदीकी सेवा केंद्र से करवाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 34,873 लाभार्थियों की ई.के.वाई.सी पेंडिंग है। उन्होंने जिले के समूह किसानों से अपील करते हुए कहा कि स्कीम  का लाभ जारी रखने के लिए अपनी ई.के.वाई.सी जल्द से जल्द नजदीकी सेवा केंद्रों या सी.एस.सी सैंटर से करवा लें। ऐसा न करने की सूरत में मिलने वाली वित्तिय राशी बंद हो जाएगी। स्कीम संबंधी किसी भी जानकारी के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी ब्लाक कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here