
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्य वनपाल डा. संजीव तिवाड़ी एवं वनपाल नार्थ सर्कल विक्रम सिंह कुंदरा (आईएफएस) एवं डीएफओ जरनैल सिंह के निर्देशों पर खैरों के अवैध कटान को रोकने के लिए गश्त तेज की गई है। जिसके तहत रेंज अधिकारी जसपाल सिंह की अगुवाई में कार्यवाही करते हुए टीम ने 15 एवं 16 अक्टूबर की रात को खड़कां जंगल से खैर के 8 पेड़ तथा फलाही से अवैध रुप से 1 पेड़ काटा गया था। जिस पर गश्त तेज करते हुए 18 अक्टूब को खैर चोरों के एक बड़े गिरोह को काबू करने में सफलता हासिल की गई है।

जानकारी देते हुए रेंज अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि कार्यवाही दौरान अवैध काटे गए खैरों की लकड़ी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके खिलाफ एफआईआर नंबर 192 18 अक्टूबर 2026 दल्ज करके आगे की कार्यवाही शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पहले भी डीएफओ धर्मवीर धेरु एवं डिर्टी डीएफओ वैंकटेश शिवाले की हिदायतों पर गश्त तेज की गई थी तथा अवैध कटान को अंजाम देने वालों को पकड़ा गया था। इस मौके पर बीओ कुलदीप सिंह, बीओ जसवीर पाल, बीओ बलवंत कुमार व जसविंदर सिंह, वन गार्ड गुरप्रीत सिंह, आकाश, विशाल सिंह व कृष्ण कुमार, बेलदार टहल सिंह व कृष्ण चंद मौजूद थे।












