Monday, October 19, 2026
Home National कार के नीचे कपड़े में लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

कार के नीचे कपड़े में लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

रुद्रपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रुद्रपुर से एक दिल दिलहा देने वाली खबर सामने आई है। रुद्रपुर के सिंह कॉलोनी की चर्च रोड पर कार के नीचे कपड़े में लिपटी मिली नवजात बच्ची की लाश बरामद हुई है। 3 दिन तक उपचार के बाद सोमवार को बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में उपचार के दौरान पीलिया के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।

Advertisements

उधर, मामले में पुलिस ने 3 अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर बच्ची को छोड़ने के मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। शनिवार शाम चर्च के सामने खड़ी कार के नीचे नवजात बच्ची मिली थी। उसके बाएं हाथ में कैन्युला और नाभि में क्लिप लगी हुई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया था। बच्ची की मौत से मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। पुलिस की जांच अब बच्ची को वहां छोड़ने की परिस्थितियों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका पर केंद्रित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here