Wednesday, October 21, 2026
Home International दुबई एयरपोर्ट नजदीक ईरानी ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग, उड़ाने...

दुबई एयरपोर्ट नजदीक ईरानी ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग, उड़ाने रद्द

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक ईरानी ड्रोन ने हमला किया। जिसके कारण एक फ्यूल टैंक में भीषण आग लग गई। ड्रोन हमले के बाद दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। ऑफिशियल अपडेट में कहा गया है कि आग अब पूरी तरह कंट्रोल में है। इस हादसे में कोई घायल या मौत की खबर नहीं है। सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं, ताकि एयरपोर्ट, रहने वाले लोगों और स्टाफ को कोई खतरा न हो।

Advertisements

इस घटना के बाद दुनिया का सबसे बड़ा कहे जाने वाले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दी गईं हैं। एमिरेट्स एयरलाइंस ने भी X पर पोस्ट किया कि आने-जाने वाली फ्लाइट्स टेम्परेरी बंद हैं। पैसेंजर्स को एयरलाइंस से संपर्क करने और एयरपोर्ट न आने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है, एयरपोर्ट रोड और टनल बंद रहे, लोगों को अल्टरनेटिव रूट इस्तेमाल करने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here