Wednesday, October 21, 2026
Home International कैनेडा के बरनबी में जनरल अस्पताल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने...

कैनेडा के बरनबी में जनरल अस्पताल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बाल-बाल बचे मरीज

सरी (द स्टैलर न्यूज़)। कैनेडा में सरी के समीपवर्ती शहर बरनबी में एक जनरल अस्पताल में आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में यह बचाव रहा कि कोई जानी मुकसान नहीं हुआ। जानकारी अनुसार गत सायं बेसमैंट स्तर पर एक कमरे में आग लग गई थी तथा बरनबी फायर विभाग ने तुरंत जनरल अस्पताल पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया था जिस कारण ज्यादा नुकसान होने से बच गया।

Advertisements

डिप्टी फायर चीफ बाउकोक ने बताया कि उन्हें रात्रि करीब 10 बजे के बाद सूचना मिली थी कि किनकेड स्ट्रीट में सिअथत जनरल अस्पलात में आग लग गई है। जिस पर तुरंत फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया था। आग बेसमैंट में लगी थी और धुआं अस्पताल के काफी हिस्सों में फैल गया था, जिस दौरान अस्पताल प्रांगण में खड़ी शैल्टर बसों में मरीजों को बाहर निकाला गया तथा फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here