Wednesday, October 21, 2026
Home International इटली में हुए सडक़ हादसे में गाँव जहूरा के दिलबाग सिंह की...

इटली में हुए सडक़ हादसे में गाँव जहूरा के दिलबाग सिंह की मौत

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा नजदीक गाँव जहूरा के दिलबाग सिंह की इटली शहर में हुए एक सडक़ हादसे के दौरान मौत हो गई। मौत का शिकार हुए दिलबाग सिंह बाघा पुत्र अजीत सिंह के परिवार को गत शाम यह दुखद सूचना मिली।

Advertisements

मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र दिलबाग इटली के शहर बरेशिया के गोतानिगो इलाके में परिवार सहित रह रहे अपने छोटे भाई दिलराज सिंह को मिलने जा रहा था तो अचानक उसको हार्ट अटैक आने से उसकी गाड़ी बेकाबू हो कर हादसाग्रस्त हो गई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसके दूसरे पुत्र दिलराज सिंह जोकि इटली में ही रहते हैं ने उन्हें इस हादसे के बारे में सूचित किया। इस दुखद सूचना के मिलने पर पूरे गाँव में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here