Tuesday, October 20, 2026
Home International तालिबान ने पाकिस्तान पर किया हमला, घर से उठाए कई अधिकारी

तालिबान ने पाकिस्तान पर किया हमला, घर से उठाए कई अधिकारी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान पर तालिबान ने हमला कर दिया है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों ने पाकिस्तान के कई बड़े सैनिकों को घर से उठा लिया है। पाकिस्तानी सैनिक कैमरे पर आकर बयान दे रहे हैं कि हमें बचा लो। टीटीपी की बातें मान लो वरना कोई नहीं बचेगा।

Advertisements

पाकिस्तानी सेना पर टीटीपी का ये हमला उस वक्त हुआ है जब बलूचिस्तान के कई इलाकों में बलूच लिबरेशन आर्मी के लोगों ने कब्जा कर लिया है। बलूच विद्रोहियों ने पिछले कुछ दिनों में 130 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या कर दी है।  बलूचों ने धमकी दी है कि चीन और पाकिस्तान को हमारी जमीन खाली करनी होगी। वरना सभी को मार देंगे। पाकिस्तान में आतंकी हमले लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here