Wednesday, October 21, 2026
Home Crime त्योहारों के बीच पंजाब को दहलाने की कोशिश नाकाम! ISI से जुड़े...

त्योहारों के बीच पंजाब को दहलाने की कोशिश नाकाम! ISI से जुड़े 7 आरोपी हैंड ग्रेनेड व हथियारों सहित गिरफ्तार

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। पुलिस ने पंजाब को दहलाने की कोशिश को नाकाम करने में सफलता हासिल की है। लोपोके क्षेत्र में हथियारों और विस्फोटक सामग्री की तस्करी से जुड़े मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी ISI का हाथ भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से इंटरनेट काल के जरिये संपर्क में थे। वे ड्रोन के माध्यम से हथियार, गोला-बारूद, हथगोले और अन्य विस्फोटक सामग्री मंगवाकर पंजाब के विभिन्न गांवों, कस्बों और शहरों में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे।

Advertisements

पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर को इस मामले में केस किया गया। दर्ज की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरमुख सिंह पुत्र गुरनाम सिंह उर्फ गामा, आर्यन पुत्र तरसेम मसीह, निवासी गांव कावें, थाना लोपोके, रोहित पुत्र साहब सिंह, गुरलाल सिंह पुत्र मुख्तार सिंह और रशपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुखबिर ने सूचना दी थी कि आरोपित पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के लोगों से इंटरनेट काल के जरिये संपर्क करते हैं। ड्रोन के माध्यम से हथियारों और विस्फोटक सामग्री की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई भी करते हैं। आरोपित गांव कावें की ओर जा रहे थे और उनके पास हथियार तथा विस्फोटक सामग्री है। पुलिस ने छापा मारकर इन्हें धर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here