Wednesday, October 21, 2026
Home Jammu & Kashmir उधमपुर में 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, बच्ची सहित 2...

उधमपुर में 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, बच्ची सहित 2 की मौ-त, कई घायल

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में एक यात्री बस के हादसाग्रस्त होने की समाचार प्राप्त हुआ है। लाटी मुख्यालय से पंचौंड से ऊधमपुर की ओर जा रही बस गुल्ली गला इलाके में अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 16 यात्रियों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना है। वहीं, जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक बच्ची और एक महिला की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, बस नंबर जेके02एएल-3477 सुबह करीब 6:45 बजे पंचौंड से ऊधमपुर की ओर रवाना हुई थी। सुबह करीब 7:30 बजे लाटी मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर और पंचौंड से करीब पांच किलोमीटर दूर गुल्ली गला के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Advertisements

लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को निजी वाहनों की मदद से उप जिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घायलों में से छह को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल रामनगर शिफ्ट किया जा रहा है। पूर्व सरपंच हंस राज के मुताबिक, दुर्घटनास्थल पर सड़क की हालत काफी खराब है और शुरुआती तौर पर हादसे की वजह सड़क की खराब स्थिति मानी जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। घायलों की स्थिति और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here