Monday, October 19, 2026
Home International कनाडा में युद्ध अभ्यास के दौरान लगी आग, 4 सैनिकों की मौ-त,...

कनाडा में युद्ध अभ्यास के दौरान लगी आग, 4 सैनिकों की मौ-त, 39 घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर युद्ध अभ्यास के दौरान तेजी से फैली आग की चपेट में आने से चार सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 39 घायल हो गए। घायलों में 19 की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि  सैन्य अधिकारियों को आग लगने की जानकारी कई घंटे पहले ही मिल गई थी। हालांकि, उन्हें लगा कि आग पर पर्याप्त हद तक काबू पा लिया गया है और इसलिए अभ्यास जारी रखा जा सकता है। लेकिन अचानक हवा का रुख बदलने से आग तेजी से सैनिकों की ओर बढ़ने लगी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद एक कमांडर के अनुसार सैनिकों को पहले कहीं आग दिखाई नहीं दे रही थी, लेकिन एक मिनट से भी कम समय में आग उनके ठीक सामने थी और वे लपटों में घिर गए। रटलैंड ने कहा कि जांचकर्ता अभी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि घास में आग किस वजह से लगी। उन्होंने बताया कि बटालियन संकटों से निपटने के लिए तत्काल तैनाती की तैयारी कर रही थी। इसके अलावा अगले वसंत में लातविया में तैनात कनाडाई सैनिकों की मदद के लिए भी मिशन की तैयारी की जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here