Saturday, October 31, 2026
Home International स्कूल बस में लगी आग, 25 छात्रों और शिक्षकों के मरने की...

स्कूल बस में लगी आग, 25 छात्रों और शिक्षकों के मरने की आशंका

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक स्कूल बस में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। इस हादसे में 25 छात्रों और शिक्षकों के मरने की आशंका है, जबकि अन्य 16 को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। हालांकि पुलिस ने मृतकों और घायलों की संख्या की तुरंत पुष्टि नहीं की है, लेकिन गृह मंत्री अनुतिन चरणव्रकुल ने कहा कि हादसे में 25 लोगों की जान जाने की आशंका है।  

Advertisements

गृह मंत्री ने कहा कि अधिकारी अभी तक मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते क्योंकि उन्होंने घटना स्थल की जांच पूरी नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि बस अभी भी इतनी गर्म थी कि वे सुरक्षित अंदर नहीं जा सके। इसका वीडियों सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद एक बचावकर्मी ने कहा कि आग बस का टायर फटने और फिर सड़क अवरोधक से टकराने के कारण लगी होगी। फिलहाल जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here