Wednesday, October 28, 2026
Home Crime रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, 27 की मौ-त, 50 के करीब...

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, 27 की मौ-त, 50 के करीब घर तबाह  

दिल्ली(द स्टैलर न्यूज़)। रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। इस हमले में यूक्रेन में 27 लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। यह हमला यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुचा जिले में हुआ। रूस के इस हमले में 50 के करीब घर तबाह हुए हैं। 

Advertisements

रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार हवाई हमले जारी हैं। रूस के हमलों के चलते यूक्रेन की राजधानी और आसपास के इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस के हमले से बड़े पैमाने पर आग भी लगी, जिसकी चपेट में आकर कई घर और रेस्तरां को नुकसान हुआ है। स्थानीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ने बताया कि रूस के हमले में 50 के करीब रिहायशी इमारतों में नुकसान हुआ है। 

यूक्रेन द्वारा रूस के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने के बाद, मॉस्को ने तगड़ा पलटवार किया है और बीते तीन दिनों से लगातार रूस की तरफ से यूक्रेन पर मिसाइलें दागी जा रही हैं। हाल ही में रूस ने यूक्रेन के एक शॉपिंग मॉल पर हमले कर 16 लोगों की जान ले ली थी। यह हमला मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में एक शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाकर किया गया था। आज सुबह ड्नीप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के प्रमुख ओलेक्सांद्र हांझा ने बताया कि हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। बाद में उन्होंने बताया कि 4 लोग अब भी लापता हैं और करीब 130 लोग घायल हुए हैं। क्रिवी रिह यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का गृह शहर है। उन्होंने इस हमले को डबल-टैप हमला बताया। रूस द्वारा यूक्रेन के नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here