Wednesday, October 28, 2026
Home Crime ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत गांव सरहाला कलां में अवैध निर्माण...

‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत गांव सरहाला कलां में अवैध निर्माण गिराया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशें  विरुद्ध’ अभियान के तहत जिला पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में आज नजदीकी गांव सरहाला कलां में नशा तस्करों से जुड़े एक परिवार द्वारा पंचायत की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से गिरा दिया गया।

Advertisements

एसपी संदीप सिंह मंड, डीएसपी भारत भूषण और सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) अमनदीप कौर की मौजूदगी में भारी पुलिस बल की सहायता से अवैध निर्माण को गिराया गया। एसपी संदीप सिंह मंड ने कहा कि नशों के खात्मे के लिए उठाए जा रहे कदमों के तहत आज यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के अन्य अवैध निर्माणों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि यह निर्माण पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से किया गया था, जबकि संबंधित परिवार नशों से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मामलों का सामना कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्माण नशों से कमाए गए पैसों से अवैध रूप से किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में 60 दिनों तक चलाए जा रहे ‘युद्ध नशें विरुद्ध’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस प्रकार के अन्य अवैध निर्माणों के विरुद्ध भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here