
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिस्ट्रिक कैमिस्ट ऐसोसिएशन के प्रधान रमन कपूर ने होशियारपुर ज़िले के समूह दवा विक्रेताओं से अपील की कि पंजाब कैमिस्ट ऐसोसिएशन द्वारा 25 अक्तूबर को अपनी मीटिंग में जो फैसले हुये हैं वो होशियारपुर ज़िले में भी लागू होंगे। पी.सी.ए. पंजाब द्वारा सारे पंजाब राज्य में निम्नलिखित दवाईयां को पंजाब के कैमिस्टों द्वारा न बेचने का फैसला किया गया है। प्रधान रमन कपूर ने बताया कि होशियारपुर ज़िले में 1280 के करीब इस वक्त रिटेल और होलसेल के दवा विक्रेता हैं। उन्होंने ज़िले के समूह दवा विक्रेताओं को निम्नलिखित दवाईयां न बेचने की अपील की।

इन दवाओं में प्रेगाबलिन, ज़ोलापाडैम, क्लोरडायापक्साईड, क्लोनाज़ैपम, एैटीज़ोलम, एल्पराज़ोलम, क्लोबाजैम, लोराजैपम, गैबापैंटिन-400 एम-जी शामिल हैं। यह दवाईयां कैमिस्ट तुरंत अपने नज़दीकी स्टाकिस्ट जिनसे उन्होंने यह खरीदी हैं, उन्हें लिखती रूप में वापिस करें तथा होलसेल दवा विक्रेता यह दवायें अपने सम्बन्धित सी.एंड एफ तथा डिस्ट्रिीब्यूटरों को वापिस भेजें। प्रधान रमन कपूर ने कहा कि ’’युद्ध नशों के विरूद्ध’’ पंजाब राज्य के समूह दवा विक्रेता पंजाब सरकार के साथ हैं तथा राज्य के समूह दवा विक्रेता भी पंजाब सरकार से उम्मीद करते हैं कि इस लड़ाई में राज्य सरकार तथा पुलिस प्रशासन जहां से यह दवाईयां 2 नम्बर में बनती है, उनकी जड़ तक पहुंचे, यही इस समस्या का हल है। राज्य के दवा विक्रेताओं ने कोरोना महांमारी में भी राज्य की पौने दो करोड़ जनता को 24 घंटे घर-घर तक दवाईयों की सप्लाई प्रदान की थी।












